🎓
EDUCATION UPDATE
Latest Education, Jobs & Government Updates
⚡ BREAKING NEWSLatest Education, Jobs, Results & Admit Card Updates

“Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026: Eligibility, Apply Date, Benefit, Courses, Apply Process?”

September 12, 2026

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026: Eligibility, Apply Date, Benefit, Courses, Apply Process?

दोस्तों, Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 के तहत भारत सरकार विद्यार्थियों के लिए एक बहुत अच्छी योजना चला रही है। इस योजना के तहत जो बच्चे किसी भी प्रकार की Competitive Exam की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस करते हैं — चाहे वो Railway का हो, Banking का हो या UPSC का — उन्हें कोर्स के हिसाब से 75,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

इसके साथ ही अगर आपका कोर्स 12 महीने तक का है तो हर महीने 4,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी मिलता है, ये राशि कोर्स की अवधि के हिसाब से तय होती है। इसका ऑनलाइन आवेदन अभी शुरू हो चुका है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Apply कैसे करें, इसका लाभ किसे मिलेगा, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे — पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Short Information

योजना का नामFree Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme
आवेदन शुरू होने की तिथि03 August 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि31 October 2026
मंत्रालय का नामMinistry of Social Justice & Empowerment
लागू करने वाली संस्थाDr. Ambedkar Foundation (DAF)
इस योजना का उद्देश्यCompetitive Exam, Higher Education Entrance Exam की तैयारी में मदद
चयन की प्रक्रियाMerit-Based
आवेदन की प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Important Date

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि03 August 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि31 October 2026
Defective Application Verification की अंतिम तिथि15 November 2026
Institute Verification की अंतिम तिथि15 November 2026
DNO/SNO/MNO Verification की अंतिम तिथि30 November 2026

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Amount Details

दोस्तों, इस योजना में अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है। नीचे दी गई टेबल में कोर्स का नाम, अधिकतम कोर्स राशि और न्यूनतम अवधि की जानकारी दी गई है।

कोर्स का नामअधिकतम कोर्स राशिन्यूनतम अवधि
UPSC, SPSCs (Civil Service)₹75,000/-12 महीना
JEE, NEET₹75,000/-9 से 12 महीना
IES₹75,000/-9 से 12 महीना
CA-CPT/GATE₹75,000/-9 से 12 महीना
PSU, CLAT₹50,000/-6 से 09 महीना
CAT, CMAT₹50,000/-6 से 09 महीना
SSC, RRB₹40,000/-6 से 09 महीना
GRE, GMAT, SAT, IELTS, TOEFL₹35,000/-03 से 06 महीना
CPL₹30,000/-06 से 09 महीना
NDA, CDS₹20,000/-03 से 04 महीना

इसके साथ ही स्टाइपेंड के रूप में हर महीने ₹4,000/- तक की राशि DBT के जरिए सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है, जो कोर्स की अधिकतम 12 महीने तक की अवधि के लिए मिलती है। इसके अलावा, जो छात्र सिविल सेवा परीक्षा (ग्रुप 1 और ग्रुप 2 पदों के लिए) की मुख्य परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें इंटरव्यू की तैयारी के लिए ₹15,000/- का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाता है। भुगतान दो किस्तों में होता है — पहली किस्त कोर्स शुरू होते ही, और दूसरी किस्त कोर्स की 75% अवधि पूरी होने के बाद।

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Eligibility

दोस्तों, अब हम जानते हैं कि इस योजना में कौन-कौन सा छात्र पात्र है:

  • आवेदक SC या OBC Category से होना चाहिए, या PM CARES for Children Scheme का लाभार्थी हो
  • आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 8 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए
  • आवेदक जिस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहता है, उसके लिए योग्यता संबंधी शैक्षणिक मानदंड पूरा करना अनिवार्य है
  • आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज होना चाहिए
  • देश भर में इस योजना की कुल 3,500 सीटें तय हैं — SC के लिए 70%, OBC के लिए 30%, और हर श्रेणी में 30% सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं
  • नियमों के अनुसार हफ्ते में कम से कम 16 घंटे की फिजिकल कोचिंग क्लास लेना अनिवार्य है (यह पूरी तरह ऑनलाइन कोर्स नहीं है)

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Important Document

दोस्तों, अब हम जानते हैं इस योजना के तहत आवेदक को कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे:

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट/सर्टिफिकेट)
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • बैंक खाते की जानकारी (आधार से लिंक)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 Selection Process

दोस्तों, अब हम जानते हैं इस योजना में सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होता है:

Application > Eligibility Check > Academic/Selection Criteria > Document Verification > Final Selection > Coaching

How to Apply Online Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026?

इस योजना का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in (National Scholarship Portal) पर जाएं
  2. होम पेज पर आने के बाद मेन्यू (थ्री लाइन) पर क्लिक करें और “Schemes on NSP” वाले विकल्प पर जाएं
  3. यहां पर अलग-अलग मंत्रालयों की स्कीम की लिस्ट दिखेगी, इसमें से Department of Social Justice & Empowerment वाले विकल्प पर क्लिक करें
  4. अब यहां आपको “Free Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme (Welfare Based Scheme)” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  5. यहीं पर अप्लाई करने के लिए NSP पोर्टल पर लॉगिन करना होगा
  6. अगर आपने पहले से OTR (One Time Registration) नहीं बनाया है, तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  7. OTR नंबर दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें
  8. मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
  9. अंत में अपने फॉर्म को ध्यान से चेक करके फाइनल सबमिट कर दें

इस प्रकार ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को अगर आप फॉलो करते हैं तो आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Important Link

लिंकयहां क्लिक करें
Online Apply Link (NSP)Click Here
Scheme Details Page (DoSJE)Click Here
Official Notification (Guideline PDF)Click Here
Official Website (NSP Home)Click Here
Ministry WebsiteClick Here

निष्कर्ष:- दोस्तों, आज इस लेख में हमने आपको Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 की सभी जानकारी प्रदान की है, जिससे आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर पाएंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपको इस लेख से जुड़ी कोई समस्या आती है तो कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या बताएं।

FAQs – Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026

Q1. Bharat Sarkar Free Coaching Yojana Scheme 2026 क्या है?
यह Dr. Ambedkar Foundation (Ministry of Social Justice and Empowerment) की एक योजना है, जिसके तहत SC, OBC और PM CARES for Children Scheme के लाभार्थी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए फीस और स्टाइपेंड दिया जाता है।

Q2. इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 October 2026 है।

Q3. इस योजना के तहत अधिकतम कितनी सहायता राशि मिलती है?
कोर्स के अनुसार अधिकतम 75,000 रुपये तक की कोचिंग फीस और हर महीने 4,000 रुपये तक का स्टाइपेंड (अधिकतम 12 महीने तक) मिलता है।

Q4. आवेदन कहां किया जाता है?
आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर ऑनलाइन किया जाता है।

Q5. इस योजना के लिए कौन पात्र है?
SC/OBC वर्ग के छात्र या PM CARES for Children Scheme के लाभार्थी, जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये या उससे कम है, इस योजना के लिए पात्र हैं।